फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल ने किया चोपडियालगांव का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पर्वतीय क्षेत्र के गांवों की भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक संरचनाओं का अध्ययन करने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का 17 सदस्यीय दल जिले के चंबा ब्लॉक के चोपड़ियाल गांव पहुंचा। टीम के सदस्यों ने पंचायती राज व्यवस्था, पर्यटन, पशुपालन, कृषि और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। दल ने टिहरी बांध के पॉवर हाउस का भी निरीक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।
विज्ञापन

बुधवार को एनडीसी की टीम ने सीडीओ आशीष भटगांई के साथ चंबा ब्लॉक के चोपड़ियाल गांव का भ्रमण किया। सीडीओ भटगांई ने टीम के सदस्यों को पशुपालन, कृषि, होम स्टे और आंगनबाड़ी केंद्र की जानकारी दी। टीम लीडर लेफ्टीनेंट जोजेफ ने गांव के प्रगतिशील किसान मंगलानंद डबराल के घर जाकर कीवी उत्पादन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद देर शाम को टीम ने टिहरी बांध के पॉवर हाउस का निरीक्षण किया। बांध निर्माण की तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। बृहस्पतिवार को 17 सदस्यीय टीम उत्तरकाशी के लिए रवाना होगी। सीडीओ भटगांई ने बताया कि टीम क्षेत्र के पर्यटन, पंचायती राज व्यवस्था, स्वच्छता, कृषि और पशु पालन योजनाओं के अध्ययन के लिए आई है। टीम में ब्रिगेडियर एस सज्जनहर, कमाडेंट केएस राजकुमार, एयर कमाडेंट डी वेदाजन आदि शामिल रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान, जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें