नई टिहरी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए आठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, आठ मंत्री, दो कार्यालय प्रभारी, सात मीडिया प्रभारी और एक कोषाध्यक्ष बनाया है। विनोद रतूड़ी और दिनेश डोभाल को जिला महामंत्री बनाया गया है, जबकि सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पालिका व पंचायत अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
बुधवार को पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें दूसरी बार जिले की कमान सौंपी है। पूर्व में टिहरी जिले में शामिल नरेंद्रनगर और देवप्रयाग को अलग किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उसे भंग किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व और जिले के प्रभारी कुसुम कंडवाल की सहमति से जिला कार्यकारिणी गठित की है, जिसमें नत्थी सिंह नेगी, गोविंद रावत, गोपीराम चमोली, मीना सेमवाल, नारायण सिंह पंवार, रेखा राणा, अनुसूया नौटियाल, कलम सिंह बुटोला को उपाध्यक्ष, दिनेश डोभाल और विनोद रतूड़ी महामंत्री, कमल सिंह पुंडीर कोषाध्यक्ष, शीशराम थपलियाल, रतन सिंह पंवार कार्यालय प्रभारी, गिरवीर रमोला, मालचंद सिंह, राजेंद्र भंडारी, संजय पैन्यूली, जयप्रकाश कोठारी, सरोजनी देवी, सुंदर ङ्क्षसह, ज्योति देवी मंत्री, विनोद बिष्ट, कृष्णा कोठारी, करण भंडारी, आजाद नेगी, राम सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह और दिनेश रतूड़ी को मीडिया प्रभारी बनाया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामलाल नौटियाल, डा. जेपी बहुगुणा भी मौजूद थे।