फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक न्याय पंचायत में होगी कृषि यंत्र बैंक की स्थापना:सुबोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। इंटर कॉलेज बेरनी में रविवार को कृषि गोष्ठी और छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 1948 में बने इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाले 30 पूर्व छात्रों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गत वर्ष की हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कृषि गोष्ठी और छात्र सम्मान समारोह का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। इस दौरान 44.60 लाख की लागत से निर्मित होने वाली आमसारी-हाडीसेरा सड़क नव निर्माण और बेरनी-गंगसार का शिलान्यास भी किया गया। कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि पलायन रोकने को सरकार कृषि और उद्यान विभाग के माध्यम से सभी न्याय पंचायतों में कृषि यंत्र बैंक की स्थापना करने जा रही है। उन्होंने बेरनी में विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से 15 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। बताया कि शिवपुरी से जाजल तक मोटर मार्ग निर्माण को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है
शिक्षा मंत्री पांडेय ने छात्रों की मांग पर स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा के लिए सीईओ, एसडीएम को सेवा टीएचडीसी के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर एक हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, ज्ञान सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख विनीता बिष्ट, पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती शिवमूर्ति कंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, गजेंद्र खाती, किशोरी बिजल्वांण, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें