नई टिहरी। प्रतिबंध के बावजूद दुकानों में पॉलिथीन का उपयोग होने पर एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान ने रविवार को कोटी कोलानी की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग दुकानों से साढ़े चार किलो पॉलिथीन बरामद कर नौ व्यापारियों से 4500 रुपये अर्थदंड वसूल किया। भविष्य में दुकानों से पॉलिथीन मिलने पर उन्होंने व्यापारियों को लाइसेंस निरस्त करने की हिदायत दी। इसके बाद एसडीएम ने टिहरी झील किनारे सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। झील किनारे अलग-अलग स्थानों पर गंदगी मिलने, खुले में शौच करने पर उन्होंने तीन दुकानदारों का चालान कर तीन हजार अर्थदंड वसूला। व्यापारियों को दुकानों के पास जैविक और अजैविक कूड़ादान अनिवार्य रूप से रखने को कहा। कहा कि झील किनारे स्वच्छता व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।