फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों के लिए खुशखबरी: दो रूपये अधिक मिलेगे अब दूध के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़े दुग्ध समितियों के लिए खुशखबरी है। दुग्ध संघ एक फरवरी से दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर दूध पर दो रुपये अतिरिक्त बोनस देने जा रहा है। समितियों के माध्यम से दुग्ध संघ अब तक 31 रुपये प्रति लीटर दूध क्रय करता है, लेकिन एक फरवरी से दुग्ध संघ पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर 33 रुपये का भुगतान करेगा।
विज्ञापन

दुग्ध संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं ने बताया कि सरकार ने 2022 तक किसानों और पशु पालकों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के मध्यनजर टिहरी गढ़वाल दुग्ध संघ ने एक फरवरी से पशुपालकों को दूध उत्पादन करने पर प्रति लीटर दो रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। जिले में 134 दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 3200 लीटर दूध आ रहा है। जिले मेें प्रतिदिन 2200 लीटर दूध की खपत है। भिलंगना ब्लॉक में नई दुग्ध समितियों का गठन करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। अब तक की सर्वे रिपोर्ट में भिलंगना ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से दुग्ध संघ को प्रतिदिन 500 लीटर दूध मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें