फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिहरि सिनेमा में फिल्म पद्मावत देखने को तीन दिनों की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। निर्देशक संजय लीला भंसाली के विवादस्पद फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। रिलीज से पूर्व ही नगर पालिका स्थित त्रिहरि सिनेमा में अगले तीन दिन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। लगातार विवाद के बीच लोगों में फिल्म देखने की लालसा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नई टिहरी के त्रिहरि सिनेमा हाल में बृहस्पतिवार को फिल्म का पहला शो दोपहर 12 से दिखाया जाएगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हॉल में 130 पीवीआर, वीआईपी सीटें और 230 सामान्य सीटें हैं। पीवीआर सीटें अगले तीन दिन के सभी शो के लिए बुक हो चुकी हैं। पहली बार त्रिहरि सिनेमा में इतने व्यापक स्तर पर टिकट बुक हुए हैं। फिल्म के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पालिका और हॉल के संचालनकर्ताओं ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। हॉल के संचालक सुमित कुमार का कहना है कि त्रिहरि सिनेमा में बुकिंग ऑफ लाइन होती है, लेकिन उनका एक व्हाट्स एप ग्रुप है, जिसके माध्यम से तीन दिन की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं का कहना है कि फिल्म पद्मावत को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पहली बार हॉल में अगले तीन दिन के लिए सभी शो बुक हो चुके हैं। सुरक्षा के लिए डीएम, एसएसपी, एसडीएम सदर और कोतवाली से सहयोग मांगा गया है।

त्रिहरि सिनेमा में फिल्म पद्मावत रिलीज हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हॉल की सुरक्षा कड़ी की गई है। प्रत्येक व्यक्ति का हॉल के बाहर और अंदर चेकिंग की जाएगी। संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिमला गुंज्याल, एसएसपी टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें