फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट बंद करने पर भड़के घुतु के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। घुत्तु बाजार में सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट जल संस्थान की ओर से बंद करने पर स्थानीय लोग भड़क उठे। स्टैंड पोस्ट बंद करने पहुंचे जल संस्थान के अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों का घेराव कर विरोध दर्ज किया। जन आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों को स्टैंड पोस्ट पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए कंट्रोलर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

घुत्तु बाजार, घणाती, राणीडांग, महर गांव के लिए जल संस्थान ने वर्ष 1982 में महरगांव से घुत्तु तक चार किमी पेयजल योजना का निर्माण करवाया था। योजना से ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनता की मांग पर विभाग ने घुत्तु बाजार के चौराहे पर केदारनाथ पैदल यात्रियों, इंटर कालेज के बच्चों के साथ ही बाजार के लोगों के लिए सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट का निर्माण करवाया था, लेकिन बुधवार को जल संस्थान के ईई अभिषेक वर्मा, अवर अभियंता सुमित गुनसोला व विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट को बंद करने लगे। स्टैंड पोस्ट बंद करते देख स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों का कहना था कि सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट से पूरे बाजार, स्कूल और केदारनाथ जाने वाले पैदल यात्रियों को सुविधा मिलती है, जिसे बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विरोध करने वालों में समन सिंह धनाई, रमेश तिवाड़ी, विजय उनियाल, विद्यादत्त पैन्यूली, अब्बल सिंह भंडारी, विशन सिंह, प्रमोद सिंह रौथाण शामिल थे। जल संस्थान के ईई वर्मा का कहना है कि पेयजल स्टैंड पोस्ट पर पानी को कम करने के लिए कंट्रोलर लगाया गया है, जिससे पानी कम गिरे। कई बार लोग स्टैंड पोस्ट को खुला छोड़ देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें