फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत से डीएम ने तलब की क्षतिग्रस्त शौचालय की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम सोनिका ने सुरकंडा रोपवे निर्माण में विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त की। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को रोपवे निर्माण में आ रही 11 केवी विद्युत लाइन को जल्द शिफ्ट करने को कहा। डीएफओ को वन भूमि प्रकरण को निस्तारित करने, लोनिवि को कद्दूखाल में वाहन पार्किंग बनाने, जिला पंचायत के क्षतिग्रस्त शौचालय को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कद्दूखाल में जिला पंचायत को क्षतिग्रस्त शौचालय को ठीक करने के निर्देश दिए। पूर्व में बनाए गए शौचालय के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट तलब करने को कहा। यूपीआरएनएन को स्वदेश दर्शन योजना के तहत कोटी कालोनी और झील क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को पूरा करने, प्लाटिंग मरीना और प्लाटिंग हट्स के संचालन में तकनीकी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने एडीबी और यूटीडीबी द्वारा सेम-मुखेम, कोटी में निर्मित होटल और पर्यटक आवास गृह के हस्तांतरण से पूर्व पर्यटन अधिकारी को अनुबंध के अनुसार जांच कर जरूरी कार्रवाई को कहा। बैठक में डीएफओ कोको रोसे, डीटीडीओ एसएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें