फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आणेश्वर महादेव में मेले को दिया जाएगा भव्य रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ओणेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक में 14 फरवरी को महा शिवरात्रि पर देवल में होने वाले दो दिवसीय मेेले को भव्य रूप देने की तैयारियों को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह मलबा आया है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोनिवि से मलबे को हटाने, जल संस्थान से पाइप लाइन की मरम्मत करने और मेले में पानी के टैंकर, यातायात को सुचारु करने को अतिरिक्त पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करना शामिल है। जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल को सांस्कृतिक गतिविधियाें की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर ओणेश्वर महादेव के पश्वा पदम सिंह राणा, समिति के उपाध्यक्ष धनपाल रांगड़, महासचिव सरोप सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष वीरचंद रमोला, जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, प्रेम सिंह बगियाल, धूमसिंह रांगड़, बरफचंद रमोला, शिव पोखरियाल, राकेश थलवाल, साहब सिंह, महिताब सिंह, शंकर दत्त, विशन रांगड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें