फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा प्रोत्साहन को डीएम ने शुरू की नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बालिकाओं को प्रोत्साहन को जिलाधिकारी ने नई पहल शुरू की है। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक साल की बालिकाओं को प्रोत्साहित करने को जिलास्तरीय अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर पुरस्कृत करेंगे, जबकि परिजनों के साथ पौधे रोपेंगे। इसके लिए जिले के विभिन्न गांव की 67 गरीब बालिकाओं का चयन किया गया है। साथ ही बालिका स्वास्थ्य पर जोर देने को 212 इंटर कालेजों का चयन किया है, जिनका डाटाबेस तैयार कर उनके स्वास्थ्य देखभाल पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोनिका 24 जनवरी को जिले के विभिन्न गांव की 67 बालिकाएं एक वर्ष की हो रही हैं, उन्हें बेबी कंबल, बेबी किट, मिठाई समेत अन्य सामग्री भेंट की जाएगी। जिले के 212 इंटर कालेजों का चयन कर उनका ऑनलाइन डाटा तैयार किया जाएगा, जिनमें ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई समेत अन्य जानकारियां शामिल होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 67 बालिकाओं के जन्मदिन पर अधिकारी गांव पहुंचकर उपहार भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें