थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और राजपुर विधायक खजानदास ने कहा कि पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बावजूद उन्हें निष्पक्ष, निडर होकर सच्चाई के साथ जन समस्याओं को उजागर करने का कार्य करना चाहिए। पदाधिकारियों के थत्यूड़ में प्रेस क्लब भवन बनाने की मांग पर धनोल्टी विधायक ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर हर संभव सहयोग करेंगे।
जौनपुर-थत्यूड़ प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में जीजीआईसी थत्यूड़, विद्या मंदिर और शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने जौनपुरी, गढ़वाली गीत नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस बीच मुख्य अतिथि ने प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश लेखवार, सचिव सुनील सजवाण, सह सचिव वीरेंद्र वर्मा और कोषाध्यक्ष दिनेश रावत को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, अखिलेश उनियाल, मुकेश रावत, देवेंद्र बेलवाल, लोकेंद्र उनियाल, बॉबी पंवार, कुलदीप नेगी, दयाल निराला और आशुतोष कोठारी, वीरेंद्र राणा, प्रदीप कवि, महीपाल रावत, देवेंद्र चमोली, पृथ्वी रावत, हीरामणी गौड़, चंद्रवीर पुंडीर, वीरेंद्र चंदेल आदि मौजूद थे।