फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर पांच घंटे रहेगा विशेष मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। इस साल 22 जनवरी सोमवार को वसंत पंचमी का महापर्व मनाया जाएगा। वसंत पंचमी पर सोमवार और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के संयोग के साथ ही लक्ष्मी एवं रवि योग का दिव्य मुहूर्त का संयोग विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा। ज्योतिषियों के अनुसार सरस्वती पूजा का विशेष पूजा मुहूर्त पांच घंटे रहेगा।
विज्ञापन

वसंत पंचमी को विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए विद्यार्थी और बच्चे देवी सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस दिन देवी की आराधना करते हैं। इस बार वसंत पंचमी की तिथि 21 जनवरी रविवार को शाम साढ़े तीन बजे से प्रारंभ होगी। इसके बाद पंचमी 22 जनवरी सोमवार को शाम 4.25 बजे तक रहेगी। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय शंकर भट्ट का कहना है कि इस साल वसंत पंचमी सोमवार के दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के योग में आ रही है। ठीक ऐसा ही संयोग 14 साल पूर्व भी वसंत पंचमी के दिन बना था। साथ ही इस साल वसंत पंचमी पर लक्ष्मी और रवि योग भी बन रहे हैं। सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें