फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी गठन करने को विवि ने शुरू की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि की परि नियमावली को कुलाधिपति का अनुमोदन मिलने के बाद कामकाज को सरपट निपटाने के लिए विवि प्रशासन ने विभिन्न कमेटियों के गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विवि ने एकेडमिक काउंसिल, भवन निर्माण कमेटी, रिसर्च डेवलवमेंट कमेटी, परीक्षा समिति बनाने की कवायद शुरू कर दी है। कार्य परिषद और वित्त कमेटी गठन करने के लिए विवि प्रशासन ने विशेषज्ञों के नामों का पैनल तैयार कर अनुमोदन के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने दो साल पूर्व परि नियमावली को तैयार कर शासन को भेजा था। शासन के विधि विभाग से परीक्षण के उपरांत कुलाधिपति ने परि नियमावली का अनुमोदन कर दिया था। परि नियमावली को हरी झंडी मिलने के बाद विवि को नीतिगत मामलों में स्वयं ही निर्णय लेने का अधिकार मिल गया है, लेकिन इस तरह के विभिन्न निर्णयों के लिए विवि ने संबंधित कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भवन निर्माण के लिए भवन निर्माण कमेटी, रिसर्च कार्यों की देखरेख के लिए रिसर्च डेवलपमेंट कमेटी, शैक्षणिक कार्यों के लिए शैक्षणिक परिषद, परीक्षा संबंधित कार्यों के लिए परीक्षा समिति के साथ ही प्रोक्टर बोर्ड गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुलपति डा. यूएस रावत का कहना है कि परि नियमावली बनने के बाद कामकाज के निपटारे के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। सत्र शुरू होने से पूर्व सभी कमेटियां विधिवत काम करना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें