नई टिहरी। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले के आपदा प्रबंधन विभाग को सरकार ने ड्रोन की सौगात दी है। इसके माध्यम से आपदा में सूचनाएं एकत्रित करना, वाहन दुर्घटनाओं की सटीक जानकारी और बड़े आंदोलनों में भीड़ का आकलन किया जाएगा।
शनिवार को ड्रोन का विशेषज्ञों की देखरेख में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई के सामने डैमो दिखाया गया। बताया गया कि यह ड्रोन छह किमी की परिधि और 500 मीटर ऊंचाई पर कार्य कर सकेगा। सीडोओ ने बताया कि आपदा की दृष्टि से टिहरी जिला हमेशा ही संवेदनशील रहा है। बताया कि यह फोटो और वीडियो दोनों सूट करेगा। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्घटना के दौरान कई बार गहरी खाई में गिरने से वाहन और उसमें सवार लोगों के पता नहीं चल पाता है। ड्रोन की सहायता से ही जानकारी मिलते ही रेस्क्यू करने में आसानी रहेगी। इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीओ हीरा सिंह रौथाण, आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा, एसआई सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे।