फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला रे चला पहाड़ चला गीत के साथ शुरू हुई फिल्म %बौडिग़ी गंगा’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। चला रे चला पहाड़ चला, हिटा रे हिटा पहाड़ हिटा के मार्मिक गीत के साथ शुरू हुई बौड़िगी गंगा गढ़वाल फिल्म में उत्तराखंड से पलायन पर निर्देशक ने प्रहार किया है। जिस तरह से आज प्रदेश के गांव-खलिहान खाली हो रहे हैं, उस दर्द को फिल्म में बखूबी दियाखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’ का नगर पालिका के त्रिहरि सिनेमा हॉल में प्रीमियर दिखाया गया। प्रीमियर का शुभारंभ करते हुए टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ी की संस्कृति को जिंदा रखने का यह प्रयास है। उत्तराखंड में फिल्म के लिए सूचना विभाग नोडल एजेंसी है, जिसके पास पर्याप्त स्टाफ व संसाधन नहीं है। कहा कि उन्होंने सरकार को पर्यटन विभाग नोडल एजेंसी बनाने का सुझाव दिया है, जिस पर अमल होना शुरू हो गया है। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रो में जिला मुख्यालय व कस्बों में सिनेमा हॉल होना जरूरी है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि विषम परिस्थितियों में फिल्म तैयार की है। यह फिल्म 55 लाख की लागत से डेढ़ साल में बनकर तैयार हुई। फिल्म की शूटिंग हर्षिल, मुखबा, पावकीदेवी, गूलर, ऋषिकेश में हुई। पलायन की पीड़ा को फिल्म में बखूबी दर्शाया है। उन्होंने सभी से फिल्म देखने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुसार्इं ने कहा कि गढ़वाली फिल्म बनाने में लोग हिचकते हैं, लेकिन गुप्ता जी का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, स्टार कास्ट पुरुषोत्तम जेठूड़ी, रणवीर चौहान, आनंद राणा, मनोज राणा, नितिन, विक्रम कठैत, हरी पुंडीर, जगदंबा बेलवाल, सुशील बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें