फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागराज क्लब ने आठ विकेट से जीती केपीएल सिरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के कमांद स्टेडियम में आयोजित केपीएल में नागराज क्लब कमांद ने शिवाय क्लब रत्नौगाड़ को आठ विकेट से हराकर कमांद प्रीमियम लीग (केपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में बेहतर पर जतिन मैन ऑफ द मैच, इच्छोनी टीम के बिनेश को मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने विजेता टीम को 41 हजार की धनराशि और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 21 हजार का इनाम दिया।
विज्ञापन

कमांद स्टेडियम में खेले गए केपीएल के फाइनल मैच में नागराजा क्लब कमांद ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शिवाय क्लब रत्नौगाड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 129 का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागराज क्लब कमांद ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर 133 रन बनाकर फाइनल अपने नाम कर लिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आनंद सिनवाल, भगवान सिंह महर, सुनील सकलानी, मनोज सेमवाल, सुरेंद्र, संयोजक गौरव महर, सुमन गुसाईं, राजेंद्र रांगड़, शक्ति सिंह राणा, नागेंद्र सिलस्वाल, भरोसा लाल, कुलदीप, बिनेश, अनिल, कुंवर सिंह सिनवाल और शीशपाल राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें