फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला से वंचित गरीबों को राज्य सरकार देगी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जिन गरीबों को लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें राज्य सरकार निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने जा रही है। डीएम सोनिका ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों का चयन कर कार्रवाई शुरू करें। डीएम ने कहा कि वंचित व्यक्ति बीडीओ के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने सीमांत गांव गंगी में पांच-छह माह से खाद्यान्न न पहुंचने को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को जांच के निर्देश दिए। बताया कि ढाई लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवार जो पीएम उज्ज्वला योजना से वंचित रहे गए थे उन्हें राज्य सरकार गैस कनेक्शन देगी। खाद्यान विक्रेताओं को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में राशन उठवाना सुनिश्चित करें। बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं के पास गैस कनेक्शन और बिजली संयोजन नही हैं, उन्हें प्रत्येक कार्ड पर दो लीटर कैरोसीन दिया जाएगा। डीएम ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को पीओएस, बायोमीट्रिक मशीन को ठीक करने निर्देश दिए। कहा कि यदि गोदाम में सड़ा हुआ अनाज मिला तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश मुयाल ने बताया कि अत्योदय कार्ड धारकों को 22 किलो चावल, 13 किलो गेहूं और अन्य को निर्धारित मानकों के अनुसार ही राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें