फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी अपनाने में सहयोग करने से रूकेगा पलायन:सुबोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। पांच दिवसीय कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का शुभारंभ कर कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पहाड़ से पलायन रोकने के लिए सरकार ने चकबंदी योजना शुरू की है। सभी को चकबंदी अपना कर सरकार का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को चाका में आयोजित मेले का कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया। रविवार से मेले में कई लोक कलाकार एवं सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां देंगे। कहा कि शिवपुरी-जाजल, खाड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रस्ताव दिया गया है। मंत्री ने मेला स्थल में बारात/टीनशेड निर्माण को 10 लाख, शौचालय को एक लाख, अदाली में मंदिर निर्माण को डेढ़ लाख देने की घोषणा करते हुए समाज कल्याण विभाग को 15 जनवरी को मेला स्थल पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। इससे पहले मंत्री ने गजा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कर खेल मैदान को पांच लाख व मंच निर्माण को दो लाख देने का भरोसा दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विनीता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रीता चौहान, नलिन भट्ट, राजेंद्र भंडारी, गजेंद्र खाती, अरविंद उनियाल, वीर सिंह रावत, गिरीश बंठवाण, गिरीश उनियाल, एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें