फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निर्धारित समय पर करें निराकरण:सोनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण को लेकर आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी सोनिका ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय में अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में जनता दरबार में विक्रम रावत ने घंटाकर्ण पेयजल योजना के टैंक से पेयजल वितरण, आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन मरम्मत न होने, कुजडी गांव की मोरचंदी देवी ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए आवासीय भवन के पुनर्निर्माण को मुआवजा, कांडा गांव की कोलदेई ने सड़क निर्माण से प्रभावित हुए खेतों का प्रतिकर भुगतान, चंबा-धरासू मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्मियान सिंह ने मोटर मार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित ग्रामीणों के भवन का प्रतिकर, भटसैंण की प्रधान शशि डबराल ने मुआवजा भुगताने करने, प्रतापनगर कठूली के मुरारीलाल ने बैंक प्रबंधक मदननेगी पर बैंक देय प्रमाण पत्र फाड़कर जबरन वसूली की शिकायत की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डा. शिवकुमार बरनवाल, डीडीओ भरत भट्ट, डीएचओ डा. डीके तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी अभिनाश भदौरिया, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, सहायक निदेशक डेरी अभिनव नौटियाल, युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री, लोनिवि के ईई कलम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें