फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी नैनबाग में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में कर्मचारियों का टोटा होने से मरीजों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक जनवरी से सफाई कर्मचारी और वार्ड ब्वाय नहीं आया है। वहीं स्टाफ नर्स का पद भी वर्ष 2013 से रिक्त है। एक एएनएम के भरोसे प्रसव हो रहे हैं।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में लापरवाही इस कदर है कि प्रसूताओं को सुरक्षित घर छोड़ने के लिए खुशियों की सवारी की सुविधा भी नहीं है। थत्यूड़ स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात खुशियों की सवारी 65 किमी दूर नैनबाग आने से साफ इनकार करते हैं। वर्ष 2011 में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे खजान दास ने उच्चीकरण की घोषणा करते हुए सीएचसी का शिलान्यास भी किया था, जिसके लिए प्रथम चरण में 4.43 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी। मार्च 2012 में कांग्रेस सरकार में 420.51 लाख की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन वह प्रस्ताव भी शासन में धूल फांक रहा है। इस बाबत सीएचसी थत्यूड़ के सीएमएस डा. एसके झा का कहना है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उच्चीकरण का प्रस्ताव भी शासन में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें