फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के भरोसे के प्रति सरकार कृतसंकल्प:प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। पेयजल एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि उत्तराखंड के हर गांव को पेयजल और सड़क से जोड़ना सरकार की पहली प्राथमिकता है। वर्ष 2022 तक पेयजल से वंचित राज्य की 17,100 बस्तियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री रविवार को थौलधार ब्लॉक के जीआईसी मैंडखाल में सांस्कृतिक मंच जौनपुर जागृति कला मंच की ओर से आयोजित उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह में पेयजल मंत्री ने राज्य आंदोलनकारी धन सिंह रावत, सोहन लाल सेमवाल और सब्बल सिंह चौहान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की धमाड़ी-नकोट-जसकोट, कांगुड़ा, डंडी-मंजोर और बांडा पेयजल योजना से जल्द जलापूर्ति कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेयजल निगम में कर्मियों की कमी पूरी करने के लिए 500 पदों पर भर्ती शुरू की गई है।
आयोजन समिति ने क्यार्दा-मैंडखाल-कंडीसौड़ सड़क का डामरीकरण, बल्डोगी से कंडीसौड झूला पुल बनाने की मांग की। प्रमुख बबीता शाह ने मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में अर्जुन सेमल्याट और रेशमा शाह ने रंगारंग गीत-नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रोहित रावत, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, सोबत सिंह पंवार, महावीर सेनवाल, देवेश्वरी जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इनसेट

शिविर से निराश लौटे फरियादी
कंडीसौड़ (टिहरी)। जीआईसी मैंडखाल में आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। कार्यक्रम में आधे घंटे के लिए पहुंचे पेयजल मंत्री भाषण देने के बाद निकल गए। मंत्री के जाते ही अधिकारियों ने भी अपनी फाइलें समेट ली, जिससे दूरदराज से प्रमाणपत्र बनाने और अधिकारियों के सम्मुख अपनी समस्याएं रखने आए ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ा। प्रेमलाल जुयाल, कंसरी देवी और जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि वह अपनी पेंशन और पेयजल समस्याएं बताने आए थे, लेकिन अधिकारियों के चले जाने से वह अपनी समस्या नहीं रख पाए।
पेयजल और सड़क योजनाएं जल्द करेंगे पूरी : पंत
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के रौतुकीवैली में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे प्रदेश के आबकारी और वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि देहरादून में जनता दरबार के दौरान एक ट्र्रांसपोर्टर के आत्महत्या का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच की जाएगी। बावजूद उनकी पूरी मदद करते हुए सरकार चिकित्सीय सुविधा दे रही है।
कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकार वार्ता में आबकारी मंत्री ने कहा कि चौलीधार मोटर मार्ग की मांग पुरानी है। काश्तकारों की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जौनपुर क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए यमुना पेयजल योजना जल्द पूरी की जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक महावीर रांगड, प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, विरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें