फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से लंबगांव के लिए जल्द मिलेगी रोड़वेज बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र में परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। सेवा को शुरू करने से पहले निगम ने शुक्रवार को देहरादून से वाया घनसाली होते हुए लंबगांव तक ट्रायल किया, जो सफल रहा।
विज्ञापन

टिहरी बांध बनने के बाद पुल के अभाव में क्षेत्र में बड़ी बस सेवाएं ठप पड़ी है, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग वर्षों से रोडवेज संचालन की मांग कर रहे हैं। 25 नवंबर को सेम नागराजा धाम में आए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी लोगों ने दो रोडवेज शुरू करने की मांग की थी, जिस पर अमल करते हुए परिवहन विभाग ने सेवा शुरू करने से पहले देहरादून से घनसाली और कोटालगांव होते हुए लंबगांव तक बस का ट्रायल लिया है, जो पूरी तरह से सफल रहा है। प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने बताया कि देहरादून से घनसाली होते हुए लंबगांव रोडवेज बस सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। डोबरा-चांठी पुल बनने के बाद रोडवेज बस का रूट चेंज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी निगम के बेड़े में बसों की संख्या कम है और बसें आने पर प्रतापनगर के लिए भी एक और बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें