फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवनों का सही मूल्यांकन न करने पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आल वेदर रोड के लिए चंबा-धरासू राजमार्ग पर भवनों के मूल्यांकन पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की टीम सड़क निर्माण में आड़े आ रहे भवनों की नाप-छाप आधे-अधूरे ढंग से कर रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने पूरा प्रतिकर न मिलने तक मकानों को खाली न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आल वेदर रोड निर्माण के लिए इन दिनों चंबा-धरासू राजमार्ग पर बीआरओ, लोनिवि और राजस्व विभाग की टीम मकानों का सर्वे कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे टीम प्रभावित मकानों की लंबाई, चौड़ाई के हिसाब से नाप रही है, जबकि किसी भी भवन का छत के हिसाब से नपाई होनी चाहिए। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण, सेवानिवृत्त कै. आनंद सिंह नेगी का कहना है कि मकानों का सर्वे मनमाने ढंग से किया जा रहा है। कहा कि यदि शीघ्र मकानों का मूल्यांकन ढंग से न किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें