फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौणद रमोली पट्टी के गांवों में वायरल फीवर दे दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र के रौणद रमोली पट्टी के गांव इन दिनों वायरल की चपेट में हैं। अलग-अलग गांवों में दर्जनों लोग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौणद में डॉक्टर न होने से लोगों को उपचार के लिए 15 किमी दूर चौंड आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रौणद रमोली पट्टी के पुजारगांव, पनियाल, नाग भैंतला, गैरी ब्राहमणोंकी, खेतपाली और बागी गांव में वायरल ने पैर पसार लिया है। पुजारगांव निवासी कैलाश नौटियाल, प्रधान संजय पैंयूली, दयाल सिंह रावत ने बताया की वायरल से खांसी, गले में खरास हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की टीम भेजने की मांग की है। प्रभारी सीएमओ डा. मनु जैन ने बताया कि रौणद रमोली के गांवों से वायरल की सूचना संज्ञान में आई है। डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें