फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में 42.12 किमी टनल से गुजरेगी रेल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड के लिए महत्वकांक्षी मानी जा रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम शुरू हो चुका है। वर्तमान में रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से किया जा रहा है। अभी तक वन विभाग की 308.39 हेक्टेयर और राजस्व भूमि 307.31 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया जा चुका है, जबकि करीब 169.84 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। 126 किमी लंबी रेल लाइन में से टिहरी जिले में सबसे ज्यादा 55 किमी बनेगी, जिसमें से साढ़े 42.12 किमी रेल लाइन सुरंग के जरिए गुजरेगी।
विज्ञापन

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचाने की सरकार की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। रेलवे ने टिहरी जिले की सीमा पर चंद्रभागा नदी में रेल पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। वहीं ढालवाला से कर्णप्रयाग तक भूमि अधिग्रहण का काम जोरों पर है। अभी तक टिहरी जिले में 250.78 हेक्टेयर वन, 21.27 हेक्टेयर राजस्व भूमि सहित पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली की कुल 615.7 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, जबकि जिले की सबसे ज्यादा 59.66 हेक्टेयर निजी भूमि अधिग्रहण की जा रही है। इसके लिए धारा 21 लागू कर दी गई है। अप्रैल तक निजी भूमि का अधिग्रहण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
काश्तकारों को प्रतिकर के रूप में रेलवे दो अरब पांच करोड़ देगा। प्रतिकर भुगतान के बाद ढालवाला से मुख्य रेल लाइन का काम शुरू हो जाएगा। 126 किमी लंबी रेल लाइन में से 105 सुरंग मार्ग से गुजरेगी, जिसमें से 42.12 किमी टिहरी में शामिल है। साथ ही टनल के अंदर तीन सुरक्षा सुरंगें भी बनाई जाएगी। रेलवे का मानना है कि 2023-24 तक रेल सेवाएं शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनेगी सुरंगें
पहली सुरंग ढालवाल से शिवपुरी 10.850 मीटर, शिवपुरी से गुलर 6.47 मीटर, गुलर-व्यासी 6.72, व्यासी-कौडियाला 2.20, कौडियाला-गंगा नदी बागेश्वर 9.76, लक्षमोली-मलेथा 2.8, मलेथा-रानीहाट 4.12 मीटर शामिल है।

किस जिले में कितनी निजी भूमि का होगा अधिग्रहण
टिहरी में- 59.66 हेक्टेयर
पौड़ी- 37.92 हेक्टेयर
रुद्रप्रयाग- 23.79 हेक्टेयर
चमोली- 48.41 हेक्टेयर

वन भूमि एवं राजस्व भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। निजी भूमि के अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है, जो अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। रेल लाइन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में ढालवाला में चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 तक रेल चलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-ओपी मालगुडी, परियोजना प्रबंधक रेल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें