फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क और नालियों की मरम्मत न होने पर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों की मरम्मत, कांजी हाउस निर्माण न होने से आक्रोशित लोगों को पालिका के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुरानी टिहरी रोड पर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। शीघ्र ही व्यवस्थाएं चाक-चौबंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय लोग पुरानी टिहरी रोड पर एकत्रित हुए। पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा गजा रोड से पुरानी टिहरी रोड को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कई माह से क्षतिग्रस्त है, जिससे लोगों को जान जोखिम में रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। गजा रोड, गुल्डी रोड, मसूरी रोड में अधिकांश स्थानों में नालियां बंद होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है, लेकिन पालिका समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। नगर क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। गोवंश सड़कों पर घूमने से आए दिन चोटिल हो रहे हैं। पालिका प्रशासन से शीघ्र ही समस्या के समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में विजेंद्र धनोला, बलवीर सिंह राणा, पूरण सिंह चौहान, गणेश सेमवाल, खिलानंद थपलियाल, रजत चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें