फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोल्टी में बढ़ी सैलानियों की आमद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नववर्ष के आगाज के लिए धनोल्टी तैयार हो गई है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच थ्रटी फस्ट मनाने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हरियाणा के पर्यटकों का काफिला धनोल्टी पहुंचने लगा है। नए साल के जश्न के लिए ईको पार्क के बैंबो हट्स और जीएमवीएन गेस्ट हाउस पैक चल रहे हैं, लेकिन इस बार बर्फबारी न होने के कारण सैलानी मायूस हैं।
विज्ञापन

नववर्ष की यादों को यादगार बनाने के लिए पर्यटक हर वर्ष बड़ी संख्या में धनोल्टी की वादियों में पहुंचते हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से मौसम में आ रहे बदलावों के कारण नए साल में पर्यटकों को बर्फबारी के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। इस साल भी दिल्ली, बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब आदि क्षेत्र के यात्री बर्फबारी और प्रकृृति का आनंद लेने के लिए धनोल्टी पहुंचे हैं, लेकिन मौसम के बदले रुख ने पर्यटकों के चेहरे की रौनक फीकी कर दी है। हरियाणा के राज किशोर और दिल्ली से आए पर्यटक दीपक कुमार कहना है कि वे प्रकृति के सौंदर्य के साथ ही बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए धनोल्टी परिवार सहित पहुंचे हैं। धनोल्टी के आसपास के क्षेत्र में थर्टी फस्ट की रात को शोरगुल पर नजर रखने के लिए वन विभाग और पुलिस ने टीमें गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें