फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर निकाली झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/कंडीसौड़। थौलधार ब्लॉक के जसपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास प्रकाश स्वरूप रतूड़ी ने कहा कि तन, मन और धन से जो भी ईश्वर की भक्ति करता है, भगवान रक्षा करने स्वयं उसके घर में पहुंचते है। इस मौके पर कथा आयोजक मनोरमा चमोली, आशीष चमोली, भाष्करानंद खंडूरी, पूर्णानंद खंडूरी, बासुदेव खंडूरी व जीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं रानीचौरी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। कथा वक्ता व्यास द्वारिका प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से मन के विकार तो दूर होते ही हैं, कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, सीपी डबराल, किशोरी लाल चमोली, त्रिलकराम चमोली, किशोरी लाल चमोली, प्रधान संगीता सजवाण, शांति लखेड़ा, रोशनी डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें