फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखंड में ट्राला दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीनगर जा रहे एक ट्राला के जखंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एक ट्राला नई टिहरी से पोकलैंड मशीन लेकर श्रीनगर जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे ट्राला जखंड के समीप सड़क से करीब 40 मीटर नीचे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर कीर्तिनगर की एसडीएम नूपुर वर्मा, कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह चौहान और राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे। ट्राला में सवार तीन लोग पोकलैंड मशीन के नीचे दब गए थे। किसी तरह वहां खुदाई कर सुबह पांच बजे उन्हें मशीन के नीचे से बाहर निकाला गया। एसडीएम कीर्तिनगर वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मुनिकीरेती ऋषिकेश निवासी कल्याण सिंह (58) पुत्र मनवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि विजय कुमार (21) पुत्र चमारु राम निवासी मोड़ा हिमाचल और जयवीर कुमार (30) पुत्र केबी सिंह निवासी ऊना हिमाचल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें