फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि विद्या भारती सभी शिक्षण संस्थानों में संस्कारवान शिक्षा दे रहा है। अन्य संस्थानों को भी विद्या भारती से प्रेरणा लेकर छात्रों के हित में बेहतर कार्य करना चाहिए। विधायक ने स्कूल में कक्ष निर्माण को तीन लाख और गरीब बच्चों की पाठ्य पुस्तकों के लिए वेतन का 20 प्रतिशत धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा की समाज में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बुनियादी तैयारियों पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि बीईओ एसके अंथवाल ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
संभाग निरीक्षक नत्थीलाल बंगवाल ने कहा की विद्या भारती में प्रदेश के 652 स्कूलों में एक लाख 18 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके विद्या मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अव्वल सिंह खरोला, व्यवस्थापक चंद्र किशोर मैठाणी, पारेश्वर बडोनी, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी, गोविंद बडोनी, इंद्रपाल सिंह परमार, निर्मला बिष्ट, सुरेंद्र मैठाणी, सुंदर सिंह कठैत, केदार बर्तवाल, हरीश उनियाल, राजेंद्रपाल परमार और नत्थी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें