नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने गढ़वाल विवि के छात्र संघ की ओर से चौरास परिसर को पुल से जोड़ने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने छात्र संघ के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने पर कड़ा विरोध जताया है।
महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों और सत्यमेव जयते विचारधारा से जुड़े छात्र नेताओं ने चौरास परिसर के छात्रों पर दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस लेने की मांग कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। समर्थन देने वालों में प्रकाश राणा, दौलत रावत, हितेश चौहान, गौरव रावत, शहदाव अली, अंजली डोभाल, सतवीर शाह, अनस अहमद, आशीष रावत, सत्यम रावत, राहुल रावत, आदित्य चौहान आदि शामिल थे।