फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक पेपर परीक्षा परिणाम घोषित करने में पिछड़ा विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि के छात्र-छात्राओं को बैक पेपर परीक्षा परिणाम घोषित होने के लिए 15 दिन और इंतजार करना होगा। विवि प्रशासन दिसंबर अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित करने में पिछड़ गया है, जिसका खामियाजा करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की बैक पेपर परीक्षा नवंबर में हुई थी। गत वर्षों तक बैक पेपर परीक्षा में 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। इस वर्ष अभ्यर्थियों की संख्या घटकर 20 हजार रह गई है। विवि प्रशासन ने दिसंबर अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित करने का दावा किया था, लेकिन एक भी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया। परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। कुलपति डा. यूएस रावत का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। 12 जनवरी तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें