फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई स्व. बडोनी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणी बडोनी की 93वीं जयंती उनके पैतृक गांव अखोड़ी के (ताल नामक तोक) में संस्कृति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। उत्सव ग्रुप श्रीनगर के रंग कर्मियों ने चक्रव्यूह नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि स्व. बडोनी ने उत्तराखंड राज्य की जो अलख जगाई गई थी, उसी के परिणामस्वरूप आज राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर स्व. बडोनी ने उत्तराखंड आंदोलन शुरू किया था। पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ने कहा कि इंद्रमणी बडोनी रंगकर्मी के साथ ही कुशल राजनीतिक नेतृत्व के धनी भी थे। बडोनी स्मृति मंच के अध्यक्ष लोकानंद डंगवाल और सचिव रमेश उनियाल ने कहा कि सरकारी कार्यालयों तथा स्कूलों में भी बडोनी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। डा. राकेश भट्ट के निर्देशन में चक्रव्यूह नाटक का मंचन किया गया। गायिका मंजु सुंद्रियाल ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधान सरोप सिंह मेहरा, रघुवीर सजवाण, जेपी बहुगुणा, महावीर बडोनी, विक्रम सिंह, दर्मियान सिंह, आलोक डंगवाल, सुशील बडोनी, सच्चिदानंद जोशी आदि उपस्थित रहे। संचालन गिरीश बडोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें