फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गीत में गेंवली और नृत्य में मठियाली रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक में आयोजित युवा महोत्सव में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें लोक गीत में गेंवली, लोक नृत्य में मठियाली और एकांकी में गेंवली ने बाजी मारी।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग के ओर से ब्लाक मुख्यालय टिपरी में आयोजित युवा महोत्सव का ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से एक ओर सांस्कृतिक विरासत को संजोने का मौका मिलता है, वहीं युवा कलाकारों को भी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। महोत्सव के लोक गीत में गेंवली प्रथम, मठियाली द्वितीय, पिपोला तृतीय रहा। लोक नृत्य में मठियाली पहले, कंडियाल गांव दूसरे, गेंवली तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी में गेेंवली प्रथम और मठियाली द्वितीय स्थान पर रहा। युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल ने विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी सोहन लाल रतूड़ी, एडीओ समाज कल्याण किशन चौहान, ब्लाक कमांडर दिनेश सेमवाल, कमला नौटियाल, गुड्डी देवी, दयाल गुनसोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें