नई टिहरी। ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के प्रबंधक फादर सोजन ने कहा कि छात्रों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रभु ईशु ने संसार में जन्म लेकर सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाकर निर्धन और निशक्त लोगों की सेवा करने का संदेश दिया है।
शुक्रवार को स्कूल में आयोजित क्रिसमस-डे पर छात्रों ने प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटिका के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा प्रथम में तन्वी उनियाल और सन्वी नकोटी, कक्षा दो में अनहदप्रीत सिंह और अभिनव रावत, कक्षा तीन में अनमोल कृषाली, ऋषभ जैन, कक्षा चार में दिव्यांशी, कक्षा पांच में श्रीमंशा चौहान, कक्षा छह में शुभ्रा नेगी और पुलकित चौहान, 7वीं में श्रेषा नेगी और अनन्या सिंह, आठवीं में तनीषा रावत, नौवीं की अनुष्का सिंह और राहुल नेगी, 11वीं विज्ञान वर्ग में गरिमा जुगरान, वाणिज्य में हिमांशु पुंडीर और खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधनाचार्य सिस्टर ऐंसी ने बताया कि स्कूल में 31 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।