फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां खोदकर सड़क किनारे लावारिश छोड़ दिए मिट्टी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। दो माह बाद भी चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा खोदी गई नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। गुस्साए लोगों ने शीघ्र नाली नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर कुछ माह पूर्व एक निजी मोबाइल कंपनी ने केबल लाइन बिछाने के लिए बरसाती नालियां खोद डाली। इतना ही नहीं खुदान की मिट्टी के ढेर भी सड़क किनारे लगे हुए हैं। इससे सड़क संकरी होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं नालियां नहीं बनने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नगर के विजेंद्र धनोला, पूरण सिंह चौहान, गणेश सेमवाल ने शीघ्र नालियां का निर्माण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं लोनिवि के एई केएस रावत का कहना है कि निजी मोबाइल कंपनी की केबल लाइन बिछाने का काम देर से पूरा होने के कारण नाली का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब नालियां बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें