फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी निविदाओं के लिए ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। पंजीकृत ठेकेदार संघ ने बड़ी निविदाओं को निरस्त कर छोटे टेंडर जारी करने की मांग को लेकर लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोनिवि कार्यालय घुमेटीधार में हुई बैठक में ठेकेदारों ने कहा कि प्रदेश सरकार नौकरशाही के दबाव में आकर छोटे ठेकेदारों के हितों को दरकिनार कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार बाहरी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ी निविदाएं जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग ठेकेदारी के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं, लेकिन अब प्रदेश सरकार प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी निविदाएं जारी कर बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। कहा कि कुछ समय पहले मंत्री हरक सिह रावत के नेतृत्व में कुछ विधायकों की बैठक हुई थी, जिसमें बड़ी निविदाओं को निरस्त कर छोटी करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन आज तक सरकार छोटी निविदाएं जारी नहीं कर पाई है। प्रदर्शनकारियों में रविंद्र बिष्ट, शीशम सिंह, धूम सिंह जखेड़ी, दिनेश पैन्यूली, विक्रम सिंह, प्यार सिंह, देवी प्रसाद, प्रताप सिंह, रामकृष्ण,राजेंद्र सिंह, बीर सिंह और सोबत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें