फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावितों ने पुनर्वास विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। रोशनाबाद हरिद्वार में निवासरत टिहरी बांध प्रभावितों ने पुनर्वास विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बांध प्रभावितों ने उनकी सामुदायिक संपत्ति से भूमाफियाओं का कब्जा हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुनर्वास विभाग के अधिकारियों पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

टिहरी विस्थापित जन कल्याण समिति से जुड़े रोशनबाद हरिद्वार में निवासरत बांध प्रभावित बुधवार को नई टिहरी कलक्ट्रेट में पहुंचे। भूमाफियाओं से सामुदायिक संपत्ति को मुक्त कराने की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। कहा कि रोशनाबाद में पुनर्वासित हुए लोगों के लिए पुनर्वास निदेशालय ने बारातघर, डोअर मैट्री भवन, पानी की टंकी आदि निर्माण करवाया था। विस्थापितों को शादी-विवाह में बारातघर, डोअर मैट्री से लेकर पानी निशुल्क दिया जाता था, लेकिन वर्तमान प्रधान ने गैर विस्थापितों की नवोदय नगर समिति को बारातघर, डोअर मैट्री, पानी की टंकी की जिम्मेदारी सौंप दी है। विस्थापितों की सामुदायिक संपत्ति पर कब्जा कर अब भूमाफिया विस्थापितों से शादी में बारातघर के 11 हजार और पांच-पांच हजार पानी का बिल वसूल रहे हैं।
डीएम ने आंदोलनकारियों को बताया कि वह जांच रिपोर्ट की अध्ययन कर रहीं हैं। प्रदर्शनकारियों में अतोल गुसाईं, जय किशन न्यूली, पंकज उनियाल, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, सुरेश डंगवाल, सत्य प्रसाद कंसवाल, संजीव कठैत, विनीत उनियाल व विपुल नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें