फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़ा अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रबंधन को लेकर तहसील सभागार में पंचायती राज विभाग की ओर से चार दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी रणवीर सिंह असवाल ने बताया कि 12 से 15 दिसंबर तक चलने वाली प्रशिक्षण में जिले के चंबा, थौलधार, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर ब्लाक के सहायक खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़े का सही प्रबंधन, निस्तारण की जानकारी दी गई। बताया गया कि स्रोत पर सूखा, गीला कूड़ा अलग-अलग रखने, कूड़े को संसाधन के रूप में देखने, इसे जलाने व दबाने से परहेज करने, कूड़ा प्रबंधन भूमि के ही ऊपर करने, प्लास्टिक का निस्तारण, प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सही प्रबंधन करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पीपी चौहान, भुवन चंद्र थपलियाल, जयवीर रांगड़, श्यामलाल, केआर रतूडी, कृष्णकांत पैन्यूली, रंजीता, बमलेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें