फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरा करें जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग का निर्माण:नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने न्याय पंचायत नकोट के कई गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग का भूमि पूजन करते हुए जल्द सड़क पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत छह किमी लंबे जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे, जिसे केंद्र सरकार के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक नई सड़कों की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। जिन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कहा कि स्वीकृत सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र का कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण से जुड़ी समस्याओं सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान संगीता रावत, गुमान सिंह रावत, पुरूषोत्तम उनियाल, बलवीर नेगी, उदय रावत, जगवीर रावत, बिजेंद्र धनोला, कल्याण सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें