फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों का आरोप भूमाफियाओं ने जमाया सामुदायिक संपति पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। रोशनाबाद हरिद्वार में निवासरत टिहरी बांध प्रभावितों ने उनकी सामुदायिक संपत्ति पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा जमाने का आरोप लगाया है। सामुदायिक संपत्ति को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर विस्थापितों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुनर्वास निदेशक/डीएम सोनिका से मिला। पुनर्वास निदेशक से न्याय की गुहार लगाते हुए उन्होंने भूमाफियाओं से जान को खतरा बताया है। 13 दिसंबर को विस्थापितों ने नई टिहरी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

टिहरी विस्थापित जन कल्याण समिति से जुड़े बांध प्रभावितों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पुनर्वास निदेशक सोनिका से मुलाकात कर समस्याएं बताई। बताया कि रोशनाबाद में पुनर्वासित हुए लोगों के लिए पुनर्वास निदेशालय ने बारातघर, डोअर मैट्री भवन, पानी की टंकी आदि निर्माण करवाया था, जिनका रखरखाव ग्राम पंचायत के माध्यम से होता था। विस्थापितों को बारातघर, डोअर मैट्री से लेकर पानी निशुल्क दिया जाता था। लेकिन वर्तमान प्रधान ने गैर विस्थापितों की नवोदय नगर समिति को बारातघर, डोअर मैट्री, पानी की टंकी हेडओवर कर दी है। विस्थापितों की सामुदायिक संपत्ति पर कब्जा कर अब भूमाफिया विस्थापितों से शादी विवाह में बारातघर के 11 हजार और पांच-पांच हजार पानी का बिल वसूल रहे हैं।
कहा कि तीन नवंबर को अवस्थापना (पुनर्वास) खंड ऋषिकेश के ईई और सहायक अभियंता से रोशनबाद हरिद्वार पहुंचकर मौका मुआयना भी किया। ईई की ओर से पुनर्वास निदेशक को 14 नवंबर 2017 को पत्रांक 1820 के माध्यम से रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है। प्रतिनिधिमंडल में अतोल गुसाईं, महिपाल गुसाईं, विकाश गुसाईं और जय किशन गुसाईं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें