फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी स्वास्थ्य, शिक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जाखणीधार की ओर से ग्राम कोटी खास में आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वाद-विवाद प्रतियोगिता मेें भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित जागरूकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि शिवशरण सजवाण ने कहा कि विद्या भारती गांवों में ग्रामीण व छात्रों के बीच संवाद कायम करवाकर जागरूकता पैदा करने का बेहतर प्रयास कर रही है। विद्या मंदिर के संकुल प्रमुख इंद्रपाल परमार ने विचार रखते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने को कहा। प्रधानाचार्य किशोर नौटियाल ने कहा कि विद्या मंदिर का लक्ष्य शिक्षा के साथ समाज में जागरूकता लाना भी है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सीताराम भट्ट, मायाराम रतूड़ी, नरेंद्र किशोर, शूरवीर सिंह, गंभीर सिंह, गुलाब सिंह, बनवारी सिंह, भगवती रतूड़ी, किशोरी, किशोरी लाल पेटवाल, देवी प्रसाद नौटियाल, प्रभा देवी, शैला देवी, इंद्र सिंह, करण सिंह, रामचंद्र सिंह, महिताब गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें