फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार किसानों को सस्ती ब्याज दरों पर जल्द ऋण देगा डीसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक में 40 अहम प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें प्रदेश सरकार की किसानों की आय को बढ़ाने के लिए शुरू की गई किसान कल्याण योजना भी शामिल है। बताया गया कि जल्द ही एक हजार किसानों को नरेंद्रनगर में होने वाले किसान मेले में दो फीसदी ब्याज पर एक-एक लाख तक का ऋण दिया जाएगा। मेले का शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और सहकारिता मंत्री धन सिंह नेगी करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैंक मुख्यालय में अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। अगस्त माह में कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष सुरीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिससे बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही है। लेकिन अध्यक्ष सुरीरा ने 13 में से 11 सदस्यों को अपने पक्ष में करवाकर बोर्ड बैठक करवा दी है। अविश्वास लाने वाले निदेशक देवी सिंह चौहान और दर्शन सिंह नेगी को छोड़कर सभी निदेशकों ने कहा कि बैंक हित में यह निर्णय लिया है। अध्यक्ष सुरीरा ने भी उनका आभार जताते हुए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में लंबे समय से बकायेदारों को ओटीएस(वन टाइम सेटेलमेंट) की सुविधा देने, कई कर्मियों को स्थायी करने, ऋण वितरण, निक्षेप, महिला ब्रांच सहित दस नई शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया। नई शाखाएं बूढ़ाकेदार, नागेश्वरसैड़, धमातोली, आगराखाल, व्यासी, छेरपधार, रणसोलीधार, थाती-डागर, बगवान और ढालवाला महिला शाखा खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर बैंक के सचिव व महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष श्याम लाल आर्य, उत्तम कठैत, डा. राकेश लाल शाह, खुशहाल सिंह रावत, सुमन बिष्ट, सुरेश कुड़ियाल, निर्मला सेमवाल, संगीता बड़ोनी, डीजीएम सौ सिंह, यशवंत भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें