फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से वार्ता के बाद आज गंगी गांव लौटेगे तीस लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। चार दिन से गायब चल रहे राकेश की बरामदगी और मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गंगी गांव के 30 लोग बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी ब्लॉक मुख्यालय में डटे रहे। एसडीएम के साथ एक घंटे तक चली वार्ता के बाद उन्होंने शुक्रवार को गांव लौटने पर हामी भर दी है। एसडीएम चतर सिंह चौहान स्वयं उनको लेकर गंगी गांव जाएंगे। गुमशुदा चल रहे राकेश की तलाशी के लिए सीओ हीरा सिंह रौथाण के नेतृत्व में पुलिस टीम बृहस्पतिवार सुबह गंगी गांव रवाना हो गई।
विज्ञापन

एक दिसंबर को गंगी गांव में शादी समारोह में ढोल बजाने न जाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनुसूचित जाति के 30 लोग चार दिन से ब्लॉक सभागार में डटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम चतर सिंह चौहान ने ब्लॉक सभागार में पहुंचकर वहां बैठे लोगों से एक घंटे तक बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि दोनों पक्षों की गांव में बैठक कराकर मामले का निस्तारण किया जाएगा। वह स्वयं शुक्रवार को 30 लोगों के साथ गंगी गांव जाएंगे। एसडीएम के आश्वासन पर उन्होंने गांव जाने पर सहमति दे दी है।
इधर, घटना के बाद से गायब चल रहे राकेश की तलाश में बृहस्पतिवार को सीओ हीरा सिंह रौथाण पुलिस के साथ गंगी गांव को रवाना हो गए। देर शाम तक भी पुलिस टीम गंगी गांव से नहीं लौटी।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम गंगी गांव रवाना
घनसाली (ब्यूरो)। गंगी गांव में एक जंगली जानवर का मांस मिलने की सूचना मिली है। रेंजर शरद सिंह नेगी ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से उन्हें सूचना मिली है कि गांव में एक जंगली जानवर का मांस देखा गया। बताया कि सूचना के आधार पर मामले की जांच पड़ताल के लिए पांच वन कर्मियों को गंगी गांव भेज दिया गया है। टीम के गांव पहुंचने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें