फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में अधिक शुल्क लेने पर भड़के स्थानीय लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। निजी स्कूलों में शुल्क वृद्धि के विरोध में लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। निजी स्कूल संचालकों पर अभिभावकों से मनमाना शुल्क लेने का आरोप लगाया। कहा कि कुछ स्कूल शिक्षा के नाम पर व्यवसाय कर रहे हैं। पाठ्य पुस्तकों से लेकर ड्रेस तक स्कूल खुद ही छात्र-छात्राओं को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। डीएम को ज्ञापन सौंपकर मनमाना फीस लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता आकाश कृषाली के नेतृत्व में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कहा निजी स्कूल शिक्षा के अधिकार अधिनियमों का सही तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। स्कूलों में प्रवेश शुल्क, प्रति माह का शुल्क निर्धारित नहीं है। मानकों के अनुरूप स्कूलों में खेल मैदान, शौचालयों का भी अभाव बना हुआ है। कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल संचालक मानदेय भी कम दे रहे हैं, जबकि अभिभावकों से फीस अधिक वसूल रहे हैं। डीएम को ज्ञापन देकर उन्होंने निजी स्कूलों में शुल्क निर्धारित करने की मांग की। डीएम सोनिका ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे मुख्य शिक्षा अधिकारी से निजी स्कूलों में शुल्क से संबधित रिपोर्ट मांगेगी। गड़बड़ी पाई जाने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में जाखणीधार प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुमांई, राजेंद्र प्रसाद पैन्यूली, अनुपम भट्ट, प्रकाश कृषाली, विमल नौटियाल, प्रदीप रावत, यूनूस, प्रशांत बेलवाल, योगेश बडोनी व विकास सजवाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें