फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनगांव में चार माह में लगाए मोबाइल टॉवर:शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक लेते हुए सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बीएसएनएल की लचर सेवाओं पर रोष जताया। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम के तहत गोद लिए के बोनगांव में मोबाइल नेटवर्क न होने पर जल्द ही वहां टॉवर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काणाताल मेें आयोजित समिति की बैठक में सांसद शाह ने कहा कि जिले के बार्डर एरिया नेलांग घाटी में मोबाइल सेवाओं को प्राथमिकता के आधार शुरू किया जाए। उन्होंने उत्तरकाशी जिले के गोद लिए बोनगांव में चार माह के भीतर मोबाइल टावर लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ बीएसएनएल अधिकारियों को कहा कि सभी कार्यों की जानकारी समय-समय पर बोर्ड के सदस्यों को भी दे। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमएम चौधरी ने बताया कि उत्तरकाशी के लिए विभाग ने 10 ग्लोबल सप्लाई फोन सर्विस सेट निर्गत कर दिए हैं, जिनको ग्राम पंचायतों और सरकारी कार्यालयों में लगाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने घनसाली स्थित घड़ियाल मंदिर में मोबाइल टावर लगाने के साथ बीएसएनएल की सेवाओं को दुरुस्त करने को कहा। बैठक में उप महाप्रबंधक आरपीएस बुंदेला, अतर सिंह तोमर, मोहन सिंह रावत, मुकेश नौटियाल, लोकेंद्र बिष्ट, हर्षपति काला, जगत चौहान और एमपी गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें