फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों का परिसीमन करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पौड़ी, देवप्रयाग और नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों को पालिका देवप्रयाग में शामिल करने के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायतों के विरोध के बावजूद नगर निकायों का परिसीमन करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर परिसीमन रद्द करने की मांग की गई। परिसीमन वापस न लेने पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पांच जनवरी से गांधी पार्क देहरादून में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर निकायों के परिसीमन के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि ग्राम पंचायतों की ओर से आपत्ति दर्ज करने के बावजूद भी नगर पंचायत देवप्रयाग में 15 गांवों को जबरन शामिल किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों का परिसीमन न करने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि देवप्रयाग के 15 गांवों की ओर से 9 सितंबर को जन सुनवाई में जिला कार्यालय में आपत्ति दर्ज की गई। 22 नवंबर को बीडीसी की बैठक में पालिका में शामिल नहीं होने का प्रस्ताव पारित किया गया। बावजूद इसके सरकार जबरन परिसीमन करने पर तुली हुई है।
पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि नगर निकायों के परिसीमन करने के विरोध में कांग्रेसियों ने 25 से 30 दिसंबर तक गांधी पार्क देहरादून में क्रमिक अनशन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, दर्शनी रावत, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, शकुंतला नेगी, पदम सिंह कुमंाई, राकेश राणा, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, देवेंद्र नौडियाल, मोहनी रावत, प्रेमदत्त थपलियाल, विजय लक्ष्मी थलवाल, नरेंद्र चंद रमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें