फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा बाजार में एक दुकान से बरामद किया एक्सपायरी डेट का मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंबा बाजार में औचक छापेमारी की कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान टीम ने एक दुकान से 50 पैकेट एक्सपायरी डेट के मसले बरामद किए। खाद्य पदार्थ बिक्री का लाइसेंस न होने और एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर व्यापारी को नोटिस जारी किया गया। व्यापारी को एक सप्ताह के अंतर्गत नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। अभिहित अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंबा में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अलग दुकानों से नमकीन, बिस्कुट, सरसों तेल, मसाले और सोडा वाटर के पांच सैंपल भरे, जिन्हें प्रयोगशाला जांच को भेजा गया है। अभिहित अधिकारी जोशी ने व्यापारियों से दुकान में साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें