फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली स्टेडियम ने जीता कबड्डी मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। नागटिब्बा क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति भटवाड़ी गढ़वाल सिंह की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में कबड्डी का फाइनल मैच कड़ी टक्कर देने के बाद दिल्ली स्टेडियम ने अपने नाम किया। वॉलीबाल में उत्तराखंड पुलिस उत्तरकाशी विजेता और भैरव देवता क्लब घराड़ा उपविजेता रही। वॉलीबाल में सर्वश्रेठ खिलाड़ी उत्तराखंड पुलिस उत्तरकाशी के दीपक तोमर, कबड्डी में दिल्ली स्टेडियम टीम के प्रवीण राणा को चुना गया।
विज्ञापन

नागटिब्बा में खेल एवं सांस्कृतिक समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट ने कहा कि परंपरागत खेल और संस्कृति से क्षेत्र की पहचान है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेलों को संरक्षण देने की जरूरत है। नागटिब्बा जैसा ट्रैकिंग रूट पर साहसिक पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। नागटिब्बा से इडवालस्युं की तरक्की और ग्रामीणों की आजीविका को जोड़ने की जरूरत है। समारोह के अध्यक्ष महादेव प्रसाद नौटियाल ने नव युवक मंगल दलों का आभार जताया। जीआईसी जखाधार के पीटीआई कुलदीप चौहान को निर्णायक के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कुशाल सिंह सजवाण, दीपेंद्र बिष्ट, गुडमोहन सिंह, कुशाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह रावत, उपेंद्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह पंवार, यशवंत सिंह बिष्ट, गजे सिंह, लोकेंद्र सिंह, सुंदर सिंह पंवार, हर्षवीर असवाल, दिनेश सेमवाल, अनिल कैंतुरा, राजेश सजवाण, खजान सिंह चौहान, मनवीर पंवार, गरीब दास, राजवीर पंवार, दिनेश पंवार, नीरज कर्णवाल, मुन्ना पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें