नई टिहरी। लोनिवि ठेकेदार संघ ने निविदाओं के संबंध में सरकार के ओर से जारी शासनादेश की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जल्द ही शासनादेश में संशोधन न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मंगलवार को संघ के अध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी के नेतृत्व में ठेकेदारों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से 29 नवंबर को जारी आदेश की प्रतियां जलाई। उन्होंने कहा कि एसीएस ने सड़क कटिंग को केवल दो-तीन भाग में ही विभाजित किए जाने का प्राविधान किया है। इस प्राविधान से श्रेणी डी, सी ठेकेदारों को काम नहीं मिल पाएगा, जिससे ठेकेदार छोटे ठेकेदारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह आदेश छोटे ठेकेदारों को बाहर कर बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने वाला है। प्रदर्शनकारियों में ध्यान सिंह रावत, दिवाकर भट्ट, दिवान सिंह, जय सिंह रावत, लोकेंद्र रावत, शीशम सिंह रावत, रविंद्र राणा, रोशन चौहान, विनोद ममगाईं, प्रताप नेगी, जीतेंद्र चौहान, रविंद्र बिष्ट, पृथ्वी रमोला, मस्तराम डोभाल, दिनेश जोशी, केडी पुनेठा, जय सिंह मिश्रवाण, शूरवीर रावत, बुद्धि पंवार आदि शामिल थे।